DC was on city survey with officers and said comment on the conditions on cleanliness and street animails
- फोटो : Sirsa
जिला उपायुक्त बुधवार शाम को जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ पूरे शहर का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को सफाई को लेकर दिशा निर्देश दिए। शहर में फैली गंदगी को लेकर नप के ईओ ने उपायुक्त से 15 दिन का समय मांगा और पूरा शहर साफ करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने शहर के टाउन पार्क में सफाई व्यवस्था देखी तथा पार्क में बने शौचालयों का भी निरीक्षण किया।
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान ने शाम करीब पांच बजे के बाद एसडीएम जयवीर यादव, नप के ईओ अमन ढांडा, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन होशियार सिंह को अपने कार्यालय में बुलाया तथा शहर में निरीक्षण के लिए एक रणनीति बनाई। पूरी टीम के साथ उपायुक्त ने शहर का दौरा किया। बस स्टैंड के पास गंदगी देखकर उपायुक्त ने की नप के ईओ को हटाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने देखा कि सड़क के नजदीक आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। जिसको देखकर उपायुक्त गाड़ी से उतर गए और ईओ से जानकारी लेने लगे कि यहां पर सफाई कब होती हैै और पशु इतने क्यों घूम रहे हैं। ईओ ने बताया कि वह सात दिन में इसकी सफाई करवा देंगे। बस अड्डे के निरीक्षण उपरांत उपायुक्त अपने काफिले के साथ शहर की ओर निकले और शहर के बी ब्लॉक तथा एफ ब्लॉक का निरीक्षण करते हुए शहर के टाउन पार्क में पहुंचे।
उपायुक्त फंसे जाम में
उपायुक्त जब शहर का निरीक्षण कर रहे थे तो उस समय जगदेव चौक पर जाम की स्थिती बन गई। जिस उपरांत उपायुक्त के साथ सभी सुरक्षा कर्मी गाड़ी से नीचे उतरे और जाम खुलवाया। जाम के बारे में उपायुुक्त ने बताया कि अभी तक उन्होंने इसके बारे में कोई रणनीति नहीं बनाई है। जैसे ही यातायात को लेकर रणनीति बनाई जाएगी उस समय शहर की व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा।
टाउन पार्क में शौचालयों का किया निरीक्षण
पूरे शहर का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ उपायुक्त टाउन पार्क में पहुंचे और वहां पर रखे कूड़ेदान की जांच की तथा ईओ अमन ढांडा को निर्देश दिए कि कूड़ेदान पर एक नोटिस लगा दें कि इनमें सूखे कचरे का कौन-सा है तथा गीले कचरे का कौन सा है। उपायुक्त पार्क में बने शौचालय में पहुंचे और ईओ से पूछा कि यहां पर सफाई कितने दिनों से होती है। ईओ ने बताया कि यहां पर सफाई प्रतिदिन करवाई जाती है। इसके बाद पार्क का निरीक्षण कर अपने काफिले के साथ रवाना हो गए।
हमने जांच की जिस दौरान शहर में पॉलिथीन तथा आवारा पशु बहुत ज्यादा हैं। जिस पर मैने ईओं को सफाई के निर्देश दिए हैं। ईओ ने 15 दिनों का समय मांगा है और मार्च माह तक पूरा शहर साफ करने का आश्वासन दिया है। -रमेश चंद्र बिढ़ान, उपायुक्त, सिरसा।