फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: देवर ने की भाभी की हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर किए वार, जमीनी विवाद का था मामला

Tue, 29 Jul 2025 02:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सिरसा

सार

सुखेराखेड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीनी विवाद के चलते एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।  कुल्हाड़ी के वार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सिरसा में देवर ने की भाभी की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डबवाली  के गांव सुखेराखेड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीनी विवाद के चलते एक देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह वारदात आसाखेड़ा रोड पर स्थित एक ढाणी में हुई। मृतक महिला का नाम राममूर्ति था। कुल्हाड़ी के वार से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय ने भाभी के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया। बताया जा रहा है कि मृतका का पति और दो बच्चे कई वर्षों से उसके साथ नहीं रह रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हत्या की वजह पारिवारिक जमीनी विवाद बताया जा रहा है जो बीते काफी समय से चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को डबवाली के सरकारी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश की जारी है।

ये भी पढ़ें: सोनीपत में हादसा: घर पर लगी आग, अंदर फंस गए चार बच्चे, 14 साल के किशोर की मौत, बहन की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें