फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिनट में ताला तोड़ 71 हजार रुपये की नकदी उड़ाई

विज्ञापन
हिसार रोड पर स्थित मन्नू मेडिकोज पर हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में देखते हुए संचालक। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बुधवार-वीरवार की रात शहर में बाजारों में 5 दुकानों पर चोरी की वारदात को 24 घंटे भी नहीं हुई थे कि चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक और दुकान पर वारदात को अंजाम दे दिया। शहर के हिसार रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर चोरों ने ताला तोड़कर 71 हजार रुपये की चोरी की वारदात को मात्र तीन मिनट में अंजाम दे दिया। खास बात ये है कि दुकान मुख्य रोड पर स्थित है और घटनास्थल से पुलिस चौकी 500 मीटर से भी कम दूरी पर है।
विज्ञापन

शहर के हिसार रोड पर हनुमान मंदिर के पास स्थित मन्नु मेडिकोज के संचालक मन्नु ने चोरी की घटना पर शक जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे वारदात से पहले रेकी की गई थी। चोरी की यह वारदात पड़ोस की दुकान के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सुबह 4 बजकर 24 मिनट पर आए और 4 बजकर 27 मिनट पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए। दुकान संचालक ने कहा कि करीब दो साल पहले भी इसी रोड स्थित एक अन्य मेडिकल स्टोर पर भी चोरी हुई थी। संभावना है कि इसी कार में आकर चोरों ने उस समय भी घटना को अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिसार रोड पर स्थित मन्नू मेडिकोज पर हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें