फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉगिंग के लिए नप की दोनों मशीनें खराब, स्वास्थ्य विभाग ने भी नहीं करवाया ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मौसम बदलने के साथ ही शहर में अब तेजी से मच्छर पनपना शुरू हो चुके हैं। मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर परिषद की ओर से अभी तक कोई तैयारी नहीं की गई है। नप के पास फॉगिंग की दो मशीनें हैं। जिनकी अभी तक मरम्मत तक नहीं हो पाई है। हालांकि मशीनों को ठीक करवाने के लिए नगर परिषद ने संबंधित कंपनी को पत्र लिखकर बुलाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास भी करीब चार छोटी फॉगिंग मशीनें हैं। उनको भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। ऐसे में मच्छरों के पनपने मरीज बढ़ने की आशंका हैं।
विज्ञापन

मच्छरों के पनपने से रोकथाम करने और साफ सफाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को पत्र लिखा था। लेकिन अभी तक नप की ओर से कोई भी तैयारी नहीं की गई है। बीते वर्ष जिले में डेंगू के करीब 639 मरीज मिले थे। जिनमें से करीब 10 आशंकित डेंगू मरीजों की मौत भी हो गई थी। ऐसे में इस वर्ष स्थिति पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही व्यवस्था में सुधार करने को लेकर आदेश दिए हैं। ताकि डेंगू के मरीजों की संख्या अधिक न बढ़ सके। हालांकि अभी से ही अस्पताल बुखार के मरीज पहुंचना शुरू हो चुुके हैं। जिनके अलग-अलग सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
बीते वर्ष बिगड़ी थी स्थिति, मिले थे 639 डेंगू के पीड़ित मरीज
बीते वर्ष मई माह में ही डेंगू ने पैर पसारना शुरू कर दिया था। मरीजों की संख्या हर रोज तेजी से बढ़ रही थी। मरीजों के प्लेटलेट्स भी तेजी से कम हुए थे। प्लेटलेट्स के लिए मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह के ब्लड बैंकों में चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ा। अस्पतालों में मरीजों को बेड लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया। लेकिन फिर भी मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले सीजन के दौरान कुल 639 डेंगू के मरीज पाए गए जबकि 10 डेंगू आशंकितों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की फॉगिंग मशीनों की हालत खराब
डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर पीड़ित मरीज के घर और उसके आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग करवाई जाती है। लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से ही मशीनों को रिपेयर नहीं करवाया गया है। हालांकि मशीनें पुरानी होने के कारण इनकी स्थिति भी कंडम हो चुकी है। जिससे फॉगिंग करने में लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
फॉगिंग मशीनों को ठीक करवाने के लिए दिल्ली की कंपनी से इंजीनियरों को बुलाया गया है। चार से पांच दिनों तक इंजीनियरों के आने की उम्मीद है। मशीनों के ठीक होने के बाद आदेश आने पर शहर में फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-पवन कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।
फॉगिंग करवाने और साफ सफाई को लेकर नगर परिषद को पहले ही पत्र लिख दिया गया है। ताकि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य रहे। बीते वर्ष काफी अधिक डेंगू के मरीज पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की मशीनों को भी ठीक करवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें