सिरसा। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला व रश्मि देसाई सोमवार को अपने गाने की शूटिंग के लिए सिरसा पहुंची। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस ने तारा बाबा कुटियां में अपने गाने की शूटिंग की। इस मौके पर विधायक गोपाल कांडा व भाजपा नेता व कुटिया के मुख्य सेवादार गोबिंद कांडा ने कलाकारों का स्वागत किया।
सोमवार दोपहर के समय में शूटिंग देखने वालो की तारा बाबा की कुटिया में भीड़ लग गई। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला व रश्मि देसाई ने अपने गाने की शूटिंग की। वहीं लोगों के साथ उन्होंने सेल्फी भी ली। कुटिया में शाम तक शूटिंग देखने वालो की भीड़ लगी रही। इस दौरान देसाई ने कहा कि कुटिया को बहुत भव्य रूप से बनाया गया है। कुटिया में जाते ही बेहद आनंद महसूस हुआ। कामना करती हूं कि हमारी फिल्म भी बाबा के आशीर्वाद से हिट होगी।