फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव चोरमार खेड़ा के पास वीरवार सुबह एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। लोगों के अनुसार कोहरे की वजह से यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


गांव गुडिया खेड़ा निवासी 25 वर्षीय चंद्रपाल उर्फ सोनू वीरवार सुबह बाइक पर सवार होकर डबवाली की तरफ जा रहा था। घने कोहरे के चलते हाईवे पर गांव चोरमार खेड़ा के पास एक ट्रैक्टर ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल को ओढां के सीएचसी केंद्र में पहुंचाया गया, यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान चंद्रपाल की मौत हो गई। मृतक अविवाहित था और एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। इस संबंध में ओढां पुलिस ने मृतक के चाचा दलवीर सिंह के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर गांव चोरमार खेड़ा का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें