फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। सिरसा-भादरा रोड पर आठवां मील के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक घर में इकलौता बेटा व तीन बहनों भाई था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव चाडीवाल निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। सोमवार देर रात वह पेट्रोल पंप से अपने घर आ रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नाथूसरी चोपटा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। इसके बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। चोपटा पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
मृतक पवन कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। - कुलदीप सिंह, एसआई, चोपटा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें