अब विभाग मेडिकल संचालक को रिकॉर्ड पेश करने के लिए नोटिस जारी करेगा। यदि मेडिकल संचालक दिए गए नोटिस के तहत रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाता तो उसके खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हरियाणा के सिरसा के गांव जगमालवाली में सोमवार को जिला औषधि विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से एक मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर संचालक व फार्मासिस्ट रवि कुमार गैर-हाजिर मिला। जबकि फार्मासिस्ट का पार्टनर सतपाल सिंह मौके पर मौजूद मिला।
विज्ञापन
जिला औषधि नियंत्रक डॉ. रजनीश धालीवाल और शहर कालांवाली के चौकी प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान उन्हें मेडिकल स्टोर से लगभग 1059 प्रतिबंधित दवाइयां मिली। जिनका मौके पर कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर पाया। दवाइयां अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
जिला औषधि नियंत्रक डॉ. रजनीश धालीवाल ने बताया कि डीसी पार्थ गुप्ता के निर्देशानुसार जिला को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत उन्होंने अपनी टीम के साथ गांव जगमालवाली के आर्शीवाद मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उन्हें पता चला कि मेडिकल में सतपाल सिंह और रवि कुमार दो पार्टनर हैं और रवि कुमार फार्मासिस्ट भी हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान रवि कुमार मौके से गैर-हाजिर मिला। जबकि सतपाल सिंह मौके पर हाजिर मिला। मेडिकल पर जांच के दौरान टीम को नशे में प्रयुक्त होने वाली 724 गोलियां और 335 कैप्सूल बरामद हुए। जिनका मेडिकल संचालक सतपाल सिंह कोई रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका। जिस पर टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।