ओढां। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने गांव पन्नीवाला मोटा स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं।
ड्रग कंट्रोलर अधिकारी रजनीश धानीवाल ने बताया कि यूनिट को सूचना मिली थी कि गांव पन्नीवाला मोटा के सहारण मेडिकोज पर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री होती है। इसके बाद टीम ने मेडिकल पर छापा कार्रवाई करते हुए 60 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। मेडिकल संचालक उक्त कैप्सूल के बिल पेश नहीं कर पाया। इस संबंध में मेडिकल स्टोर का सील कर आरोपी मेडिकल संचालक अंकुश कुमार गिरफ्तार कर लिया है। उसको खिलाफ ओढां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया गया है। ड्रग कंट्रोलर अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाइयां बिकने की सूचना मिल रही है। उक्त मेडिकल स्टोरों पर विभाग की पैनी नजर है।