फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा न होने के तानों से परेशान विवाहिता ने फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बेटा न होने के तानों से परेशान होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता राधेश्याम के बयान पर पुलिस ने विवाहिता के पति सुरेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार बुधवार देर रात को अनाज मंडी में एकता नगर निवासी विवाहिता किरण ने फंदा लगा लिया। स्वजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतका का पिता राधेश्याम निवासी सुरजनवास व अन्य स्वजन सिरसा पहुंचे। इसके बाद मृतका के पिता राधेश्याम ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर मृतका के पति सुरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवाया। राधेश्याम ने बताया कि करीब छह साल पहले उसकी बेटी किरण की शादी सुरेश से हुई थी। शादी से किरण के दो बेटियां हुई, इनमें से एक बेटी की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी, जबकि उसकी दूसरी बेटी खुशी डेढ़ वर्ष की है। राधेश्याम ने आरोप लगाया कि उसका दामाद दो साल से उसकी बेटी किरण के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। वह कहता था कि तूं लड़कियां पैदा करने की मशीन है। तेरे से लड़का पैदा नहीं होता।
आरोपित सुरेश कुमार आटो रिक्शा चलता है। उसने बताया कि रात को वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम के डॉ. अजमेर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतका ने चुन्नी से फंदा बनाकर बनाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। - कृष्ण, जेजे कॉलोनी प्रभारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें