फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन सांसदों ने कृषि कानून पर हस्ताक्षर किए हैं, उन्ही से इस्तीफे मांगोः अजय

विज्ञापन
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को सम्मानित करते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिला स्तरीय जेजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन अजय वाटिका में किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि देवीलाल की 108वीं जयंती पर 25 सितंबर को जिला नूंह में अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कोरोना संक्रमण में सरकारी हिदायतों को मानते हुए प्रदेशभर में जिला स्तरीय कार्यक्रमों में भी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 108-108 की टोली में देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इस समय जेजेपी की ओर से चलाए जा रहे सक्रिय सदस्यता अभियान को पूरा समर्थन मिल रहा है और पार्टी के आरंभिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही सदस्य बनाया जा रहा है। 25 सितंबर तक इनकी संख्या 45 हजार होगी। पार्टी की ओर से प्रत्येक बूथ व ग्राम स्तर पर सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी दी जा रही है। इन सभी 45 हजार सक्रिय सदस्यों को पहचान पत्र भी वितरित किए जाएंगे। डॉ. चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर के बाद पार्टी की ओर से नवीन सदस्यों को भी पार्टी में शुमार किए जाने का अभियान आरंभ किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री के हस्ताक्षर से कृषि कानून नहीं होंगे वापस
इस दौरान उन्होंने कृषि कानूनों पर कहा कि चंद लोग हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि न तो दुष्यंत के हस्ताक्षर से ये कानून बनाए गए और न ही उनके हस्ताक्षर से ये कानून निरस्त होंगे। जिन सांसदों ने इस कानून पर हस्ताक्षर किए हैं, इस्तीफे उन्हीं से मांगे जाने चाहिए। इस दौरान छिंद्रपाल कंबोज, राजेंद्र गनेरीवाला, मंजीत सिंह, भीम सहारण, जयपाल नैन, कुलदीप करीवाला, मदन शर्मा, रणजीत बाना, जगदीश जांगड़ा, मनोज मित्तल, सरदार सवाई सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें