फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि सत्र 2022-23 के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय ओढां जिला सिरसा की कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी का जन्म एक जून 2005 से 31 मई 2007 के बीच हुआ होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी ने सत्र 2021-22 में जिला सिरसा में स्थित सीबीएसई, राज्य शिक्षा बोर्ड और अन्य प्रमाणित बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर विवरण देख सकते हैं। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जनवि ओढां के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें