गांव कालूआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट के समक्ष धरने पर बैठें विद्यार्थी व ग्रा
गोरीवाला। गांव कालूआना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ डेपुटेशन को पर भेजे जाने से गुस्साएं अभिभावकों व ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और स्कूल में स्टाफ पूरा करने की मांग की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आस-पास के गांवों के विद्यार्थी शिक्षा लेने के लिए आते हैं। सोमवार से सरकार की ओर से स्कूल के स्टाफ को अन्य स्कूलों में डेपुटेशन पर भेज जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर की। सरपंच दौलत राम ने बताया कि इसी माह में स्कूल में कार्यरत पांच शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेज दिया गया है। विद्यालय में प्राचार्य का एक पद, पीजीटी के 7, टीजीटी के चार व चौकीदार, माली, स्वीपर के पद रिक्त पड़े हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई निरंतर बाधित हो रही है। उन्होंने मांग उठाई है कि जब तक स्कूल से डेपुटेशन पर भेजे अध्यापकों को विद्यालय में ज्वाइन नहीं करवाया जाता तब तक धरना निरंतर जारी रहेगा।
विद्यालय में 19 पद पड़े हैं रिक्त
सरपंच दौलत राम ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत पांच शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजे जाने से मेडिकल व नॉन मेडिकल में पढ़ाई करने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। विद्यालय में विद्यालय में 19 पद रिक्त हैं। उन्होंने सरकार व शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा कि स्टाफ के तबादले को निरस्त कर पूरा स्टाफ विद्यालय में लगाया जाए।