फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रेनों के समय में बदलाव पर रोष, सांसद को सौंपा मांग पत्र

Mon, 12 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। बठिंडा रोड स्थित सिरसा रेस्ट हाउस में रविवार को जन समस्याओं की सुनवाई कार्यक्रम के दौरान डेली पैसेंजर ग्रुप के सदस्यों ने सांसद कुमारी सैलजा से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। इस दौरान ट्रेनों के समय में बदलाव पर रोष जताते हुए पुरामा समय बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रुप के सदस्य सुनील मुरेजा व अन्य ने बताया कि मंडी डबवाली रेलवे स्टेशन से पहले प्रतिदिन सुबह 10:15 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 19226 (जम्मू तवी–भक्त की कोठी) को बदलकर अब ट्रेन संख्या 14804 रात्रि 11 बजे कर दिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों, विशेषकर नौकरीपेशा, विद्यार्थियों और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है।
उन्होंने बताया कि बीकानेर के लिए सुबह 5:10 बजे ट्रेन संख्या 14887 के बाद अगली ट्रेन रात्रि 7:15 बजे 19224 है, जिससे लगभग 14 घंटे का अंतराल बन जाता है। इस दौरान 11:35 बजे चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 54701 में अत्यधिक भीड़ रहती है। डबवाली निवासी राजेश कामरा, सुमित मिढा, राजेश जैन काला, पंकज मिढा, निशू मिढा व डेली पैसेंजर ग्रुप के अन्य सदस्यों ने दैनिक यात्रियों को आ रही परेशानियों से अवगत करवाते हुए ट्रेन के पुराने समय को बहाल करने की मांग की है। सांसद ने मांगपत्र रेलवे अधिकारियों को भेजकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें