फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने हाथों पर मेंहदी से स्लोगन लिखकर जताया विरोध

विज्ञापन
विरोध स्वरूप धरनारत आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स हाथों पर मेहंदी से सरकार के खिलाफ लिखे स्लोगन ? - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। लघु सचिवालय के बाहर धरनारत आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने अपने हाथों पर मेंहदी रचा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। मांगों को लेकर पिछले तीन माह से वर्कर्स व हेल्पर्स की हड़ताल जारी है। इस बीच हर रोज किसी न किसी प्रकार से ये धरनारत वर्कर्स विरोध जताती रहती हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने अपने हाथों पर मेंहदी से सरकार के खिलाफ नारेबाजी के स्लोगन लिखकर विरोध प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी वर्कर्स व हेल्पर्स का विरोध तो है ही इसके साथ ही बर्खास्त की गई सदस्यों को लेकर भी काफी रोष है। उन्होंने कहा कि 20 मार्च तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
महिला दिवस पर दो महिलाएं होंगी सम्मानित
8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दो महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें समाज सेविका बिमला सिंवर व आंगनबाड़ी वर्कर्स सुषमा रानी शामिल है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दर्शना सिंह ने बताया कि 8 मार्च को इन दोनों महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें सामाजिक सेवा में बिमला सिंवर का चयन हुआ है और बेस्ट वर्कर्स में सुषमा रानी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें