फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क पर रिश्वत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली तहसील कार्यालय में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। शिकायककर्ता ने उपायुक्त सिरसा को शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांव देसुजोधा के निवासी अजय सिंह अपने पिता के नाम की जमीन अपनी माता के नाम करवाने के लिए पारिवारिक रजिस्ट्री के लिए डबवाली तहसील कार्यालय गए थे। इस दौरान रजिस्ट्री क्लर्क ने 5 हजार रुपये मांंगे, जिसमें से 4 हजार रुपये मौके पर और एक हजार रुपये रजिस्ट्री पूर्ण होने के बाद लिए गए। इसके अलावा ई-दिशा स्केनिंग के नाम पर भी अतिरिक्त पैसे वसूले गए।
विज्ञापन


बाद में अजय सिंह को जानकारी मिली कि पारिवारिक रजिस्ट्री के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता। क्लर्क ने पूरी राशि रिश्वत के रूप में ली है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी क्लर्क को पद से हटाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें