फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कृषि मंत्री ने ली आलू की किस्मों और किन्नू की पैकेजिंग की जानकारी, अबूबशहर के पैक हाउस को उच्चीकृत करवाने का दिया आश्वासन

Wed, 08 Jan 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ऐलनाबाद (सिरसा)। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को खंड के गांव खारी सुरेरां में ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने गांव खारी सुरेरा में स्थित किन्नू प्रोसेसिंग प्लांट (एफपीओ) का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। जिन किसानों ने चार साल पुराने किन्नू के बाग लगाए हैं, उनको विभाग की ओर से अनुदान पर दिए गए ट्रैक्टर की चाबी भी सौंपी गई। मंत्री ने अबूबशहर के पैक हाउस को उच्चीकृत करवाने का आश्वासन दिया।

गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों और किसानों ने मंत्री का स्वागत किया। इसी दौरान कृषि मंत्री राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को हिसार में आ रहे हैं। इसकी तैयारी के लिए वह क्षेत्र में आए हैं। वहां उन्होंने एक किसान के आलू का खेत का निरीक्षण किया। वहां बीज तैयार किया जाता है। इन्हें खरीदने के लिए कई जिलों के किसान आते हैं।
विज्ञापन


खारी सुरेरा में किसानों के एक समूह ने एफपीओ लगाया है। इसको देखकर मंत्री ने प्रयास को सराहा। उन्होंने बताया कि जब किन्नू का बाजार मूल्य कम हो तो इसमें भंडारण की व्यवस्था भी की गई है जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां के किसान बागवानी कर रहे हैं जिससे पानी की बचत समेत किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश की सरकार किसानों के के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसानों को इनका लाभ उठाना चाहिए।



-

कृषि मंत्री ने कहां, क्या देखा

गांव मल्लेकां :

गांव मल्लेकां में कृषि मंत्री ने प्रगतिशील किसान जसजीत सिंधू से मुलाकात की। जसजीत आलू की खेती करते हैं। उन्होंने 100 एकड़ जमीन पर आलू की सात किस्में लगाईं हैं। वह आलू के बीज तैयार करते हैं। हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों से किसान उनसे बीज लेने के लिए आते हैं।



खारी सुरेरां :

कृषि मंत्री ने खारी सुरेरां में एफपीओ का निरीक्षण कर इसके निदेशक मनोज सिहाग से बातचीत की। एफपीओ में उन्होंने वैक्सीन ग्रेडिंग और पैकेजिंग देखी। वहां पर किन्नू का भंडारण कर कई राज्यों में आपूर्ति की जाती है।

-

पैक हाउस अबूबशहर :

मार्केटिंग बोर्ड के तहत अबूबशहर में पैक हाउस बनाया गया है। कुछ समय पहले यह बंद हो गया था। इसके बाद किसानों ने स्वयं इसका संचालन शुरू किया है। किसानों ने कृषि मंत्री को बताया कि इसकी मशीनरी पुरानी हो गई है। इस पर कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पैक हाउस को उच्चीकृत किया जाएगा। किसानों को अधिकतम सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन




-

मांगेआना का इंडो-इजराइल केंद्र

कृषि मंत्री ने मांगेआना के इंडो-इजराइल केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस केंद्र की सारी गतिविधियों के बारे में जाना। इस दौरान कृषि मंत्री ने किन्नू, माल्टा, ड्रैगन फ्रूट, आडू, अनार, आलू बुखारा, खजूर के बागों का अवलोकन किया। उन्होंने इस केंद्र से किसानों को मिलने वाले लाभ की जानकारी ली।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें