फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद: सत्ता के खिलाफ लगातार चौथी बार जीते अभय सिंह चौटाला, 6739 के अंतर से की जीत दर्ज

Tue, 02 Nov 2021 07:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा(हरियाणा)

सार

उपचुनाव में अभय सिंह चौटाला को 65,992 भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा को 59,253  व कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल को 20,904 मत प्राप्त  हुए।
विज्ञापन
अभय चौटाला ने जीता ऐलनाबाद विधानसभा सीट से उपचुनाव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा देकर उपचुनाव में दोबारा उतरे अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। सरकार के खिलाफ दो उपचुनाव और सामान्य चुनाव जीतकर  ऐलनाबाद विधानसभा सीट से अब लगातार चौथी बार विधायक बने हैं। 

विज्ञापन


रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ऐलनाबाद नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि ऐलनाबाद उपचुनाव की मतगणना स्थानीय सीडीएलयू के डॉ. आंबेडकर लॉ भवन में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। उपचुनाव में इनेलो के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला विजयी रहे जबकि भाजपा के प्रत्याशी गोबिंद कांडा दूसरे व कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: ऐलनाबाद उपचुनाव में अभय चौटाला की 6739 वोटों से जीत, नारनौल में एक-दूसरे की जगह पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना प्रक्रिया 16 राउंड में पूरी हुई। ऐलनाबाद उप चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला 65,992 वोट और गोबिंद कांडा को 59,253 वोट व पवन बैनीवाल को 20,904 वोट प्राप्त हुए। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के आंबेडकर भवन में हुई मतगणना के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

यह भी पढ़ें ः हरियाणा: मार्च महीने में होगी सीईटी परीक्षा, अभी तक साढ़े सात लाख अभ्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन


ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव 2021 के लिए 30 अक्तूबर को विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 51 हजार 524 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 81 हजार 734 पुरुष व 69 हजार 890 महिलाएं शामिल हैं। क्षेत्र में कुल 81.42 प्रतिशत मतदान हुआ। पोस्टल बैलेट के माध्यम से 254 मत प्राप्त हुए जिनमें से 44 रिजेक्ट हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें