फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे पर रोक लगाने के लिए चलाया अभियान तो आप पार्टी महिला जिला पार्षद के जेठ की कर दी हत्या

Fri, 10 Nov 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी, सिरसा (हरियाणा)

सार

मृतक के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि रंजिश के कारण उक्त आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। तीन वर्ष पूर्व हुई भूंदड़ के भाई की हत्या के आरोप पाल सिंह पर लगे थे।
विज्ञापन
मृतक पाल सिंह का फाइल फोटो, नागरिक अस्पताल में पहुंचे आम आदमी पार्टी के सदस्य । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में आम आदमी पार्टी की जिला पार्षद के जेठ की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि वार्ड नंबर 24 से जिला पार्षद संदीप कौर व ग्रामीणों ने नशे को रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। अभियान को बंद करने के लिए उक्त आरोपियों ने जिला पार्षद के जेठ की हत्या कर दी है। परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा सुनाए जाने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन


वजीर सिंह ने बताया कि उसका भतीजा पाल सिंह गांव स्थित खरीद केंद्र में ही धान की झार खरीदता था। वीरवार शाम को पाल सिंह मंडी में काम कर रहा था। इसी दौरान कार में हथियारों से लैस होकर आए छह युवक ने उस पर वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने पुलिस को वारदात की सूचना देकर घायल पाल सिंह को अस्पताल में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर भूंदड़ और कंगू सहित छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतक के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि रंजिश के कारण उक्त आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। तीन वर्ष पूर्व हुई भूंदड़ के भाई की हत्या के आरोप पाल सिंह पर लगे थे। हालांकि पुलिस इस रंजिश को सिरे से नकार रही है।

परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं हत्यारे : डाॅ. सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते चलन के कारण अब लोग दूसरों की हत्या कर रहे हैं। सिरसा में चिट्टे के नशे का विरोध करने पर आम आदमी पार्टी की जिला पार्षद संदीप कौर के जेठ 35 वर्षीय पाल सिंह को जान से मार दिया गया। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के इतने हौसले राजनीतिक संरक्षण, पुलिस की मिलीभगत और लचर करवाई के बिना नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि सीएम नींद से कब उठेंगे? जो हरियाणा को नशे की गर्त में झोंकता जा रहा है, उनके खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे? उन्होंने कहा कि जिन्होंने पाल सिंह की हत्या की वे खुलेआम परिवार के सदस्यों को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे हालात किसी भी देश और प्रदेश के लिए अच्छे नहीं होते।

गुरुवार सायं को रोड़ी मंडी में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - रामचंद्र, थाना प्रभारी, रोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें