फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रूपावास के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की गई जान

Tue, 01 Apr 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव रूपावास के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला फतेहाबाद के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली थी और शादी में रोटी बनाने का काम करती थी। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में महिला के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों कोे सौंपा दिया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में हनुमानगढ़ जिले के बीरान निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह शादी में रोटी बनाने का ठेका लेता है। इसके लिए वह फतेहाबाद से लेबर लेकर आता है। 29 मार्च को राजस्थान के बरुवाली में शादी में काम के लिए हुआ था। यहां काम के लिए फतेहाबाद के वार्ड नंबर तीन की कबीर बस्ती निवासी रेणु लेबर के साथ आई थी। सोमवार को काम के बाद वह फतेहाबाद जा रहे थे। रूपावास से थोड़ा आगे चोपटा रोड पर पहुंचे, तो पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रेणु सड़क पर गिर गई और उसको गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह नाथूसरी चोपटा के सरकारी अस्पताल में लेकर गया, जहां से डॉक्टर ने उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद उसको सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर इलाज के दौरान रेणु की मौत हो गई। शिकायतकर्ता शिवकुमार ने बताया कि कार चालक गांव रूपाणा बिशनोइयान निवासी अभिषेक था। उसकी लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। जमाल चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें