फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसपी कार्यालय के सामने से बाइक सवार बदमाश महिला का मोबाइल झपटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से तीन बाइक सवार युवक एक महिला के हाथ से मोबाइल झपटकर ले गए। घटना मंगलवार दोपहर की है, जबकि त्योहार के चलते जब पुलिस की गश्त ज्यादा होती है। इसके बावजूद बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 4 निवासी नितिन कुमार ने बताया कि उसकी माता सीमा रानी किसी कार्य से मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी पार्क के समीप से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पर आए और उसकी माता के हाथों से मोबाइल झपट ले गए। तीनों चौटाला रोड की ओर फरार हो गए। मोबाइल की कीमत 10 से 12 हजार रुपये है। बता दें कि सोमवार शाम को भी वार्ड नंबर 2 में स्थित श्री चिंतपूर्णी मंदिर वाली गली से भी बाइक सवार तीन युवक बीएड की छात्रा से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। हरियाणा व पंजाब की सीमा से सटी लालजी वाली गली निवासी पीड़िता सिमरनजीत कौर ने सूचना गोल बाजार पुलिस चौकी में दी। सिमरनजीत कौर के मुताबिक उसने अभी कुछ दिन पहले ही नया मोबाइल खरीदा था। इसकी कीमत 14000 रुपये है।

पुलिस की गश्त के बावजूद वारदात को दिया अंजाम
दशहरे के मौके पर शहर में पुलिस की गश्त दो गुना कर दी गई है। पीसीआर, राइडर की गश्त बढ़ाई है। इसके बावजूद बाइक सवार युवक महिलाओं और युवतियों से मोबाइल छिनकर फरार हो जाते हैं। पुलिस किसी का पता नहीं लगा पाती है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें