सिरसा, रानियां। ढाणी आसा सिंह निवासी बलबीर की हत्या मामले में आरोपी को दबोचने पहुंची सीआईए सिरसा टीम पर आरोपी ने फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई करने के दौरान आरोपी के पैर पर गोली लगी है। आरोपी को रानियां के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया है।
सीआईए सिरसा को सूचना मिली थी कि बलबीर निवासी ढाणी आसा सिंह की हत्या का आरोपी जितेंद्र निवासी ढाणी आसा सिंह अपने रिश्तेदार के पास करीवाला क्षेत्र में छुपा हुआ है। सीआईए इंचार्ज धर्मवीर के नेतृत्व में टीम ने करीवाला में छापा कार्रवाई कर की। इसी दौरान जितेंद्र ने पुलिस पर अवैध पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान जितेंद्र के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए रानियां के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर अभी उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि करीब 30 वर्षों से गांव में ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। रविवार सुबह बलबीर का शव घर से चार किलोमीटर दूर खेताें में मिला था।परिजनों ने आपस में रंजिश होने के कारण हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की थी।
-
रानियां में बलबीर की हत्या मामले में आरोपी को काबू करने पहुंची सीआईए टीम पर आरोपी की तरफ से फायरिंग की गई थी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी जितेंद्र के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए रानियां अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।