बैठक के दौरान विचार विर्मश करते हुए ग्रामीण।
- फोटो : Sirsa
चोपटा। खंड के गांव शक्कर मंदोरी में ग्रामीणों ने पंचायत आयोजित कर की। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में विकास कार्यों की निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके अलावा गांव में हर हाल में भाईचारा कायम रखने के लिए कमेटी के सामने ही आपसी विवाद सुलझाए जाएंगे। इसके साथ ही गांव में नशा विरोधी अभियान चलाकर जड़ से खत्म किया जाएगा।
बेटी युवा क्लब की प्रधान मनीषा सतवीर सहारण ने बताया कि सोमवार को गांव शक्कर मंदोरी के मेन चौक में आयोजित ग्रामीणों की महापंचायत में पूर्व सरपंच हरिराम, दयाराम सहारण, शीशपाल कासनियां, निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र सहारण, सुशील सहारण, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र सिंह, संजय सहारण, दीवान सहारण, रामकुमार, रामजीलाल, सुभाष चंद्र, जगदीश, राम सिंह, नरेंद्र पाल सहित हर घर से पहुंचे ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए विचार विमर्श किया। जिसमें ग्रामीणों ने फैसला लिया कि गांव में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की निगरानी के लिए 100 सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी द्वारा मुख्य कार्यों के रूप में गांव में भाईचारा कायम रखना, आपसी छोटे-मोटे विवाद उनको कमेटी के स्तर पर निपटाने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही नशे को रोकने के लिए नशा विरोधी अभियान चलाया जाएगा। जिससे नशे को गांव से जड़ से खत्म किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को ग्रामीणों को बताया जाएगा।