सिरसा। नामी कंपनी का मार्का लगाकर नकली एलईडी बेचने वाले दुकानदार को मंडी डबवाली पुलिस ने छापा मारकर काबू किया है और उसकी दुकान से 20 नकली एलईडी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गगनदीप निवासी डबवाली के रूप में हुई है। इससे पहले मंडी डबवाली पुलिस के पास कंपनी के जांच अधिकारी की ओर से शिकायत दी गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने डबवाली में स्थित ओवरब्रिज के नीचे स्थित दुकान पर छापा मार दुकानदार से पूछताछ की और कंपनी की एलईडी संबंधित दस्तावेजों की मांग की। लेकिन दुकानदार के पास कंपनी की एलईडी से जुड़ा कोई भी दस्तावेज नहीं पाया गया। आरोपी है कि देसी एलईडी पर कंपनी का मार्का लगाकर ग्राहकों को बेची जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर पूरी दुकान की जांच की तो वहां से छोटी बड़ी 20 एलईडी बरामद हुईं। पुलिस ने इस दौरान दुुकान संचालक को भी काबू कर लिया। इस संबंध में वीवो मोबाइल इंडियन प्राइवेट कंपनी के जांच अधिकारी विशाल जोशी की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी।
वर्जन
शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची थी और रेड की गई। इस दौरान दुकानदार के पास कंपनी से जुड़ा कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। दुकानदार नामी कंपनी का मार्का लगाकर ग्राहकों को एलईडी बेच रहा था। दुकानदार को काबू कर उसके कब्जे से छोटी बड़ी 20 एलईडी बरामद की गई हैं।
-सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, मंडी डबवाली थाना