फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से 8 लाख की नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। क्षेत्र के गांव किशनपुरा में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने 8 लाख रुपये की नकदी व लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों जब घर लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मकान मालिक ख्यालीराम ने बताया कि उसका लड़का लक्ष्मण बीमार था। जिस पर वे उसे 10 अगस्त को सूरतगढ़ उपचार के लिए लेकर गए थे। घर में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात को घर के ताले तोड़कर अलमारी में रखे करीब 9 तोले सोने के व कुछ चांदी के आभूषण व 8 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब वे 11 अगस्त की सुबह वापस लौट रहे थे तो उसके दूसरे बेटे ने बताया कि घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने तुरंत घर पहुंचकर देखा तो सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो नकदी व आभूषण गायब थे। पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें