फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने एक-दूसरे को मेंहदी लगा मनाया तीज पर्व

विज्ञापन
लॉर्ड शिवा कॉलेज की छात्राएं अपनी मेहंदी दिखाती हुई । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिलेभर में हरियाली तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के शिक्षण संस्थानों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं शहर के लॉर्ड शिवा स्कूल ऑफ नर्सिंग में भी स्कूल की जीएनएम एवं एएनएम की छात्राओं ने एक दूसरे को मेंहदी लगा झूला झूले और हरियाणवी लोक गीतों पर नृत्य भी किया।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल मधु बिश्नोई ने छात्राओं को हरियाली तीज से जूड़ी परंपरा के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा भी करती है। इस अवसर चंद्रकांता, आरती नरुला, दिक्षा, बलजीत, रीना, सुनीता, सुमन, प्रीति, निशा मौजूद रही।
पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद की ओर से सनातन धर्मशाला में चल रही निरंतर योग कक्षा में चौ. देवीलाल पार्क में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें नगर पालिका चेयरमेन रविंद्र लड्ढा व उनकी धर्मपत्नी शिखा लड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। चेयरमैन रविंद्र लड्ढा ने अपनी पत्नी को झूला झूलाकर हरियाली तीज महोत्सव की शुरुआत करवाई। इस के बाद सभी महिलाओं ने झूले। फिर योग साधकों ने नाच गाकर हरियाली तीज महोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि रविंद्र लड्ढा ने बताया कि हरियाली तीज का त्योहार सावन में मनाया जाता है। इस दिन से नए त्योहारों का आगमन शुरू हो जाता है। इस मौके पर ममता भारद्वाज, संतो देवी, जन्नत, मन्नत, मीनाक्षी कानसरीया, सुनिता निठराणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐलनाबाद। हरियाणा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में हरियाली तीज का त्योहार मनाया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन ने नर्सिंग की समस्त छात्राओं के बीच एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इसमें कॉलेज की छात्रा नाजिया सुल्ताना सबसे सुंदर मेहंदी रचाकर प्रथम स्थान पर रही तो मनीषा द्वितीय व अन्नू तृतीय स्थान पर रही। इस तीज त्योहार पर आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन मंडल की सदस्या निधि गोदारा, प्रिंसिपल डोली स्मिता व स्टाफ उपस्थित था। कॉलेज प्रबंधन मंडल की सदस्य निधि गोदारा ने छात्राओं, कॉलेज स्टाफ व छात्राओं को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि हरियाली तीज को श्रावणी तीज भी कहा जाता है। हर वर्ष पर सावन शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाती है।

तीज पर्व पर झूला झूलती छात्राएं- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें