फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 32 वर्षीय महिला और 94 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 101 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में पहली बार एक साथ दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक 32 वर्षीय महिला डबवाली की है जिसका इलाज अग्रोहा अस्पताल में चल रहा था, जबकि 94 वर्षीय बुजुर्ग खुईयां मलकाना निवासी का इलाज सिरसा के निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं रविवार को जिले में 101 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 518 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 84 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले का रिकवरी रेट अब 96.33 है। जबकि पॉजिटिव रेशो 10.60 फीसदी है। रविवार को सिरसा में 40, डबवाली में 11, ऐलनाबाद में चार, कालांवाली में 3, ओढां में 3, नाथूसरी चोपटा में 12, माधोसिंघाना में 1, रानियां में 6, चौटाला में 14, बडागुढ़ा में 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 685 सक्रिय केस हैं, जबकि 675 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। संक्रमितों में से 22 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है जबकि 554 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है।
एडीसी कार्यालय में कार्यरत है 32 वर्षीय महिला का पति
डबवाली के जवाहर नगर में रहने वाली 32 वर्षीय विवाहिता की कोरोना से मौत हुई है। मृतका की पांच वर्षीय बेटी है। मृतका का पति एडीसी कार्यालय सिरसा में अनुबंध आधार पर चतुर्थश्रेणी कर्मी तैनात है। उसने बताया कि 13-14 जनवरी को वह पत्नी को उसके मायके छोड़ने श्री मुक्तसर साहिब गया था। वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे बठिंडा के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे कोरोना संक्रमित घोषित किया। हालात खराब हो गए तो सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले गए। हालात गंभीर बताते हुए चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। 24 जनवरी को महिला को वहां दाखिल करवाया गया था। 28 जनवरी को शाम करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें