फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: लूटपाट व स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ागुढ़ा (सिरसा) 

सार

सिरसा जिले में लूटपाट व स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा जिले की की सीआईए कालांवाली व बड़ागुढ़ा थाना की संयुक्त पुलिस टीमों ने जिले में लूटपाट व स्नेचिंग करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमनदीप उर्फ दीप निवासी रोड़ी, दलजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी कमालु थाना मोड़ मंडी जिला बठिंडा व गुरमीत उर्फ पीता निवासी जगाराम तीर्थ जिला बठिंडा, पंजाब के रूप में हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-खुलासा-एचपीएससी में उप सचिव का पद ही आरक्षित नहीं, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत ने उठाए सवाल
विज्ञापन


सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि सीआईए कालांवाली व थाना बड़ागुढ़ा की संयुक्त पुलिस टीमें रोड़ी क्षेत्र में मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपी नशा करने के आदी हैं, जो नशे की पूर्ति के लिए ही लूट व स्नेचिंग की वारदात करते थे। उक्त आरोपियों ने 24 सितंबर को गांव बप्पा में मनोज कुमार निवासी बप्पा से तीन मोबाइल फोन, कुछ रुपये व जरूरी कागजात छीन लिए थे। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें