फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन 21 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव 2021 के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन 21 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उपचुनाव में कुल 26 उम्मीदवारों ने अपने पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि इंडियन नेशनल लोकदल से अभय सिंह, कर्ण सिंह चौटाला, इंडियन नेशनल कांग्रेस से पवन कुमार (दो नामांकन पत्र), राइट टू रिकॉल पार्टी से चरण सिंह, भारतीय जनराज पार्टी से महावीर प्रसाद, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से दलबीर तथा भगवान पाल सिंह, विक्रम पाल, संतलाल, विकल पचार, रोहताश, सविता काजल, पृथ्वी सिंह, पवन कुमार, अभय सिंह, सुरजीत सिंह, भरत सिंह, ओम प्रकाश, विक्रम ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि वीरवार को भारतीय जनता पार्टी से गोबिंद कुमार गोयल (दो नामांकन पत्र), भारतीय संतमत पार्टी से बलवान सिंह, आजाद उम्मीदवार नरेंद्र सिंह, संत धर्मवीर चोटीवाला व जगदीश ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और 13 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे, इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 30 अक्तूबर को मतदान होगा तथा दो नवंबर को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें