संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा।
शिक्षा विभाग ने सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप डी करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर के 73 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। इस दौरान करीब 17 हजार 520 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विभाग ने केंद्रों की लिस्ट हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमिश्नर पंचकूला को भेज दी है।
जिले में सीईटी अक्तूबर में प्रस्तावित है। अभी फाइनल डेटशीट नहीं आई है। हालांकि शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग ने परीक्षा केंद्रों का चयन कर लिया है। इसमें सिरसा जिले के अतिरिक्त फतेहाबाद, हिसार, भिवानी आदि के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 240 परीक्षार्थी ही परीक्षा दे पाएंगे। विभाग के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा रहे हैं। इसमें केंद्रों में कमरों की स्थिति, पानी, शौचालयों की व्यवस्था भी देखी जा रही है, ताकि अव्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जा सके।
बॉक्स
प्रत्येक केंद्रों पर होंगे 10 से 15 वॉलंटियर्स
परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र में 10 से 15 वॉलंटियर्स उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा 2 से 3 पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि दिव्यांगों के लिए भूतल पर ही व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर व्हीलचेयर रखने के भी आदेश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले सीसीटीवी कैमरे व जैमर लगाए जाएंगे।
बॉक्स
ये बनाए केंद्र
परीक्षा केंद्र, कमरों की संख्या
- राजकीय नेशनल कॉलेज 3 सेंटर, 30
- लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, 10
- राजकीय महिला कॉलेज सेंटर- 2, 20
- जीआरजी नेशनल सीसे स्कूल सेंटर- 2, 20
- सावन पब्लिक स्कूल सेंटर -2, 20
- राजकीय मॉडल सीसे स्कूल सेंटर- 2, 20,
- राजकीय पॉलिटेक्निक महिला- 10,
- राजकीय पॉलिटेक्निक पुरूष, 10,
- शाह सतनाम बॉय कॉलेज सेंटर - 4, 50
- शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज सेंटर - 2, 20,
- सेंट एमएसजी ग्लोरियज इंटरनेशनल स्कूल, 10
- दी सिरसा स्कूल सेंटर- 2, 20,
- महाराजा अग्रसेन गर्ल्स स्कूल सेंटर- 3, 30
- डीएवी स्कूल सेंटर- 2, 20
- एवी इंटरनेशनल स्कूल, 10,
- शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल सेंटर -2, 20
- आर्य सीसे स्कूल, 10
- कमला मोंटेसरी स्कूल बाजेकां मोड़, 10
- आरएसडी स्कूल, 10
- सेठ सागरमल सुराना जैन स्कूल, 10
- विवेकानंद बाल मंदिर सेंटर - 2, 20
- सेंट्रल सीसे स्कूल, 10
- राजकीय स्कूल महाबीर दल, 10
- डीवी विद्या निकेतन स्कूल, 8
- राजकीय स्कूल खैरपुर, 10
- सतलुज पब्लिक स्कूल सेंटर- 2, 20
- श्री राम न्यू सतलुज स्कूल सेंटर- 2, 20
- सीएमके नेशनल पीजी कॉलेज, 20
- जेसीडी विद्यापीठ सेंटर-6, 120
- सीडीएलयू सेंटर- 2, 20
- गुरु नानक स्कूल, 10
- प्रूडेंस पब्लिक स्कूल, 10
- राजकीय कन्या स्कूल मेला ग्राउंड, 10
- सेंट जोसेफ स्कूल, 10
- राजेंद्र इंस्टीटयूट, 10
वर्जन
जिले में सीईटी ग्रुप डी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान शहर में 73 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। इसमें परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों पर करीब 17520 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रस्तावित अक्तूबर में 2 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। - आत्मप्रकाश मेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।