काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थी के दस्तावेज जांचती टीम।
- फोटो : Sirsa
नेशनल कॉलेज व महिला महाविद्यालय में स्नातक कक्षा में दाखिलों को लेकर शुक्रवार को आखिरी फिजिकल काउंसिंलिंग हुई। नेशनल कॉलेज की कुल 138 सीटों पर हुई फिजिकल काउंसिलिंग में 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जबकि महिला कॉलेज की बीकॉम की 9 सीटों पर कोई भी छात्रा फिजिकल काउंसिलिंग के लिए नहीं पहुंची।
नेशनल कॉलेज की स्नातक की 138 सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के लिए 16 विद्यार्थी पहुंचे जिनमें से 14 विद्यार्थियों की मेरिट सूची को जारी कर दिया गया है। फिजिकल काउंसिलिंग के दौरान स्नातक की बीए प्रथम वर्ष में 6 विद्यार्थियों ने, बीए सांयकाल में 6 विद्यार्थियों ने व कामर्स में 4 विद्यार्थियों ने फिजिकल काउंसिलिंग में भाग लिया। कॉलेज एडमिशन कमेटी द्वारा दोपहर तीन बजे के बाद 14 विद्यार्थियों की मेरिट सूची को जारी किया। वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय में बीकॉम की 9 सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग नहीं हुई। जिसके चलते बीकॉम की एससी वर्ग की 6 और सामन्य की 3 सीटें रिक्त है। बता दें कि नेशनल व महिला महाविद्यालय में छह फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी 129 सीटों में से अधिकतर एससी वर्ग की सीटें सबसे अधिक है।
स्नातकोत्तर में आवेदन का अंतिम तिथि 7 दिसंबर
नेशनल कॉलेज की स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 7 दिसंबर तक डीएचई के वेबपोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 7 दिसंबर के बाद विद्यार्थियों की पहली मेरिट सूची जारी होगी। सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन ही फीस का भुगतान करेंगे।
कोट्स
फिजिकल काउंसिलिंग में 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें से 14 विद्यार्थियों की मेरिट सूची जारी की गई है, वह शनिवार तक फीस का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
-विवेक गोयल, एडमिशन इंचार्ज, नेशनल कॉलेज सिरसा।