सिरसा। लघु सचिवालय में समाधान शिविर की सुनवाई करते हुए एसडीएम राजेंद्र कुमार। विभाग
- फोटो : File photo
सिरसा। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को जिला मुख्यालय के लघु सचिवालय सभागार सहित उपमंडल डबवाली, कालांवाली और ऐलनाबाद में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। चारों स्थानों पर 15 शिकायतें प्राप्त हुईं।
सिरसा में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेंद्र कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
प्रदेश सरकार की पहल पर नागरिकों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने और उनके शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से जिला एवं उपमंडल स्तर पर सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में नागरिक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।