फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 12 लोग कोरोना संक्रमित, अब 33 मरीज सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में शनिवार को 12 लोग कोरोना संक्र्रमित मिले हैं। अब 33 मरीज सक्रिय हो गए हैं। इसके अलावा पांच मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात भी दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग प्रक्रिया भी तेज कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को सिरसा शहर में पांच, ओढ़ा में एक, नाथूसरी चोपटा में एक, माधोसिघाना में एक, रानियां एक, चौटाला में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। मरीजों में खांसी जुकाम, और बुखार के ही लक्षण पाए गए हैं। मरीज अब तीन दिनों के अंदर ही स्वस्थ हो रहे है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग को भी कुछ राहत मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 684169 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 33522 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है, जबकि अब तक 32949 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 540 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को मास्क लगाने और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें