फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवाई के बंद मकान से 11 हजार की नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मंडी कालांवाली के वार्ड नंबर 4 में हलवाई के बंद मकान से चोर 11 हजार रुपये व 15 तोले चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोस के लोगों ने उन्हें चोरी बाबत सूचना दी। इसके बाद मकान मालिक ने आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मदनलाल ने बताया कि वह हलवाई है। एक जून की रात्रि को उसकी बहन के बच्चे की मौत हो गई। इस पर वह परिवार सहित अपनी बहन के घर पंजाब में चला गया। पीछे से चोरों ने बंद मकान में घुसकर अलमारी में रखे 15 तोले चांदी के आभूषण व 11 हजार रुपये चोरी कर लिये। सुबह पड़ोस के लोगों ने घर का गेट खुला होने की सूचना उस दी, जिस पर वह मौके पर पहुंचा। घर में जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और उपरोक्त नकदी व आभूषण चोरी मिले। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें