डबवाली। शहर की कपड़ा मार्केट में एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने शुक्रवार को मादक पदार्थ के साथ स्कूटी सवार जसनप्रीत सिंह उर्फ जसन निवासी वार्ड-7 और सुरेंद्र कुमार निवासी वार्ड-17 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10.760 ग्राम हेरोइन 2 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एएनसी स्टाफ के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रणजोध सिंह ने बताया कि वे टीम के साथ बस अड्डा, मंडी डबवाली के पास गश्त पर थे। सूचना मिली कि जसप्रीत उर्फ जसन और सुरेंद्र कपड़ा मार्केट के पीछे किराये के मकान में रहते हैं और इलेक्ट्रिक स्कूटी पर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू कर लिया। संवाद