फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बैंक अधिकारियों ने गिरवी रखा सोना बेचा, 5 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। खन्ना कॉलोनी के रहने वाले रमित कुमार ने सांगवान चौक स्थित एक्सिस बैंक शाखा के अधिकारियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बैंक अधिकारियों ने उनके 21 तोले सोने को बिना सूचना दिए किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्कालीन बैंक प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित रमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 नवंबर 2023 को उन्होंने बैंक से 7.15 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया और इसके लिए 21 तोले सोना शाखा में गिरवी रखा था। कर्मचारी विनोद कुमार ने कागजी कार्रवाई पूरी कर लोन की राशि उनके एसबीआई खाते में ट्रांसफर कर दी। रमित ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे सिरसा के बाहर इलाज कराने गए। 10 फरवरी 2025 को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जिसके चलते लंबा इलाज चला। इस दौरान बैंक कर्मचारियों को उनकी स्थिति की जानकारी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रबंधक अशोक कुमार और शाखा के कर्मचारी विनोद कुमार व राकेश ने गोल्ड लोन की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए सोना किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। बैंक ने लोन की राशि अपने खाते से काटकर शेष रकम फतेहाबाद निवासी रमित के पुत्र नरेश कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दी। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें