फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, लिफ्ट लेकर घर जा रहे थे दो मजदूर, एक की हुई मौत

Sun, 25 May 2025 07:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा

सार

दो युवक मजदूरी कर घर जा रहे थे जिसके लिए उन्होंने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक शख्स की मौत हो गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव ठोबरिया के बचन सिंह नामक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात कार चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से टक्कर मार दी जिससे मजदूरी करने वाले बचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बचन सिंह के चाचा के बेटे कश्मीर सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शनिवार रात हुआ हादसा 

ऐलनाबाद के गांव ठोबरिया निवासी कश्मीर सिंह पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। 24 मई को वह अपने ताऊ के बेटे बचन सिंह पुत्र बलवीर सिंह के साथ मजदूरी करने के लिए ऐलनाबाद आया हुआ था। दिन भर काम करने के बाद दोनों देर शाम साढ़े आठ बजे अपने गांव ठोबरिया जाने के लिए निकले। इस दौरान वह ऐलनाबाद से ठोबरिया रोड पर वाहन का इंतजर कर रहे थे। 

कार चालक के खिलाफ केस दर्ज 

इसी दौरान एक बाइक सवार आया और उसने दोनों को लिफ्ट दी। बाइक सवार ने बताया कि उसका नाम गुरभेज है और वह गांव दमदमा का रहने वाला है। अभी तीनों बाइक पर मनसा राम की ढाणी से थोड़ा आगे पहुंचे ही थे। पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। पुलिस ने कश्मीर सिंह के बयानों के  आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Accident: अंबाला में एक टाटा ऐस ने 5 लोगों को कुचला, एक महिला की हुई मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें