फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध करेगी एसएफआई

Sun, 08 Dec 2013 07:39 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला भिवानी में एसएफआई जिला शाखा ने कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग ने शिक्षा विरोधी नीतियां अपनाना बंद नहीं किया तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को ठाकुर बीर सिंह पार्क भिवानी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान क्रांति ने की। इसका संचालन जिला सचिव पुनीत पांडे ने किया।

छात्र नेता क्रांति ने शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश अनुसार आरक्षित वर्ग को मिलने वाली छूट 5 से घटाकर 2.5 प्रतिशत करने, 45 फीसदी अंकों वाले जेबीटी व बीएड करने वालों के लिए 47 फीसदी तय करने, 47.5 फीसदी अंक वाले उम्मीदवार को ही एचटेट के लिए आवेदन के योग्य मानने का विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के इस फैसले से हजारों उम्मीदवार एचटेट में आवेदन के अयोग्य हो जाएंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि शिक्षा और जन विरोधी कदम को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा एसएफआई आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
विज्ञापन


बैठक में सुमन राठी, सुमन गढ़वाल, प्रदीप, अजय सोनी, पंकज, सोनू नागर, देवेन्द्र, दीपक, उज्ज्वल, मोनिका, सूरज, नवीन, विक्रम और शुभम ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें