फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर शराब में धुत्त पुलिस वाले निलंबित

Wed, 04 Dec 2013 11:19 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के औचक निरीक्षण में नाकों और पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही खुलकर उजागर हुई।
विज्ञापन


एक नाके पर बुधवार अल सुबह जहां पुलिस कर्मचारी सोते हुए मिले तो एक जगह पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर ही शराब के नशे में थे। वहीं, एसपी को पुलिस कर्मचारियों द्वारा जनता के साथ भी शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने की शिकायतें मिलीं। इस पर एसपी ने सात पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया।


एसपी पंकज नैन ने बुधवार को अल सुबह नाका, पीसीआर और राइडरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की संजीदगी को जांचा। इस दौरान सेक्टर-3 नाके पर तैनातईएएसआई बृजप्रकाश, ईएचसी देवराज और ईएचसी अनिल ड्यूटी के दौरान सोतेे हुए मिले। इसी कड़ी में गढ़ी बोलनी रोड नाके पर तैनात ईएचसी विनोद, सिपाही मुकेश व सिपाही सोमबीर ने ड्यूटी के दौरान शराब पी हुई थी। राइडर नंबर पांच पर तैनात ईएचसी महिपाल ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर डॉ. अजीत से अभद्र व्यवहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी पंकज नैन ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर इन सभी पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही करते हुए पाया जाता है तो उसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें