हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में रेप से आहत एक किशोरी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। किशोरी करीब 70 फीसदी तक जल गई है। उसे रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह दसवीं की छात्रा को पड़ोस में रहने वाला राकेश बहला-फुसला कर कहीं ले गया और उसके साथ रेप किया। आहत किशोरी ने घर पहुंचते ही तेल छिड़कर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे, जैसे-तैसे आग बुझाई और पीड़ित को खरखौदा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे वहां से पीजीआई रेफर कर दिया। पी़ड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम तक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता रमेश दलाल ने इसकी पुष्टि की।