फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिप चेयरपर्सन ने लाडो लक्ष्मी योजना की दी जानकारी

Tue, 02 Sep 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान व सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्यरत है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है।
विज्ञापन

योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह कहना है जिला परिषद की चेयरपर्सन व भाजपा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू हुड्डा। वह सोमवार को योजना की जानकारी दे रही थीं।
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार और समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना है। बेटियों व माताओं के सम्मान को ऊंचा उठाना है। पार्टी का संकल्प रहा है कि समाज की आधी आबादी यानी हमारी माताएं- बहनें आत्मनिर्भर हों व गर्व के साथ जीवन जी सकें।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बिहार में विपक्षी गठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहने की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी घुसपैठिया बचाओ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की मां को अपमानजनक शब्द कहे। राहुल गांधी पीएम, उनकी मां व देश की जनता से माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें