रोहतक। गोहाना रोड से मकड़ौली जा रहे स्कूटी सवार को कार ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार घायल हो गया। चमारियां निवासी नीरज ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है कि वह 28 अगस्त को मकड़ौली टोल के पास किसी काम से जा रहे थे। गोहाना रोड पर कार ने उनको टक्कर मार दी। ब्यूरो