रोहतक। खिड़वाली गांव में सोमवार दोपहर बाद खेत में जा रहे युवक मुकेश को दो युवकों ने गोली मार दी। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक खिड़वाली गांव निवासी 22 वर्षीय मुकेश ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गांव की बणी में गया था। वहां पर गांव का युवक सुंदर व अमन खड़े थे। उन्होंने उसे आवाज देकर बुलाया। जब वह उनकी तरफ जाने लगा तो गालियां देने लगे। साथ ही सुंदर ने पिस्तौल निकाली और उस पर फायर कर दिया। अगले ही पल अमन ने भी गोली चला दी। वह बचकर भागने लगा, लेकिन एक गोली उसकी बाजू में लगी। वह जान बचाने के लिए बणी से बाहर आ गया, जहां लोगाें ने उसकी जान बचाई। इसके बाद पीजीआई में दाखिल करवाया गया।
वर्जन
गांव के दो युवकों सुंदर व अमन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी सदर