फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के खरावड़ बाईपास पर पिकअप ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर में युवक की मौत हो गई, लेकिन उसकी शनाख्त नहीं हो सकी है। आईएमटी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक खरावड़ गांव निवासी कर्ण सिंह ने दी शिकायत में बताया कि रविवार करीब आठ बजे खेत से घर जा रहा था। जब फौजी होटल के नजदीक पहुंची तो एक युवक सड़क पार कर रहा था। दिल्ली की तरफ से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर में युवक की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की, लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो सकी। अब शनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें