फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ करते ही युवा वकील बने सकेंगे जिला बार के आजीवन सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लॉ करते ही युवा वकील जिला बार एसोसिएशन के आजीवन सदस्य बन सकेंगे। इसके लिए 40 साल की फीस जमा करवानी होगी। जबकि लगातार प्रैक्टिस करने वाले वकीलों से अब तक की गई वकालत जितनी कम फीस ली जाएगी।
विज्ञापन

योजना का लाभ उठाकर 35 नए वकील आजीवन सदस्य बने हैं, जिसमें प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी शामिल हैं। शुक्रवार को जिला बार में छोटूराम जयंती व वसंत पंचमी पर विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा नए आजीवन सदस्यों को सदस्यता पत्र देकर सम्मानित करेंगे। जिला बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने बताया कि बार की आय बढ़ाने के लिए एक विशेष योजना तैयार की गई है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा वकीलों को बार का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चार श्रेणी बनाई गई है। जो वकील निर्धारित फीस जमा करवाता है, उसे बार का आजीवन सदस्य बना दिया जाएगा।
चार श्रेणी में बन सकेंगे आजीवन सदस्य
- युवा वकील एलएलबी करते ही 900 रुपये प्रति साल के हिसाब से 40 साल की फीस जमा करवाता है और जिला बार का सदस्य बन चुका है। उसे 10 प्रतिशत छूट के साथ फीस लेकर आजीवन सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

- जिला बार का सदस्य वकील जितने समय से प्रैक्टिस कर रहा है, उस वकील से जब फीस ली जाएगी, उस समय सीमा को 40 साल के आंकड़े से कम कर दिया जाएगा। साथ में छूट भी मिलेगी।
- अगर किसी वकील की उम्र 60 साल है। वह अब बार का आजीवन सदस्य बनना चाहता है तो उसे 10 साल की फीस जमा करवानी होगी।
- अगर जिला बार का कोई सदस्य 60 साल के बाद भी वकालत कर रहा है उसे भी 10 साल की फीस जमा कराने पर आजीवन सदस्यता मिल जाएगी।
ये बने बार के नए आजीवन सदस्य
जिला बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र अहलावत, बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट, महासचिव दीपक हुड्डा, बार के पूर्व महासचिव दीपक भारद्वाज, उप प्रधान अरविंद श्योराण, राकेश सपड़ा, अशोक पसरीजा, अनिल जैन, सतबीर नेहरा, आरके सुहाग, वीएस राठी, नरेंद्र कटारिया, सीमा हुड्डा, योगेंद्र दहिया, सुमन कुमार, विजेंद्र सिंहल, आजाद अत्री, अनिल शर्मा, अमरजीत अहलावत, सर्वजीत सांगवान, मनोज मुंझाल, हरिशचंद्र सिकरी, पंकज कौशिक, रवींद्र हुड्डा, सुरेंद्र वर्मा, राजेश शर्मा, रामकिशन सुहाग, पवन जांगड़ा, रामनारायण सैनी, सुधीर राठी, वीरेंद्र देशवाल, दीपक चहल, अमित जैन, राजबीर सिंह, गोविंद बल्यान, मंजीत हुड्डा, अमित दहिया, कर्ण सिंह नारंग व निर्मला देवी सहित अन्य वकील शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जो आजीवन सदस्य वकील शुक्रवार को कार्यक्रम में मौजूद होंगे, उनको पूर्व सीएम के हाथों सदस्यता प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
- लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, जिला बार प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें