फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहलवान परविंदर ने हरियाणा कुमार का खिताब जीता

Thu, 20 Mar 2025 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19सीटीके35-कोच सोनू कुमार के साथ परविंदर व अतुल। स्रोत:कोच - फोटो : bilawar
विज्ञापन
किलाजफरगढ़ में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें मेहर सिंह अखाड़े के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया गया। अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने बताया कि अखाड़े के पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परविंदर ने हरियाणा कुमार का खिताब, गदा व 21000 रुपये का इनाम जीता। इसके अलावा अतुल ने हरियाणा कुमार में दूसरा स्थान प्राप्त किया, ट्रॉफी व 11000 का इनाम जीता।
विज्ञापन

कोच रणबीर ढाका ने विजेता पहलवानों की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कोच रवि अहलावत, कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, जयवीर कोच, कोच हरदीप सिंह, कोच सोनू कुमार व कोच रिंकू राठी ने भी विजेता पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें