फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में रंग महोत्सव का शुभारंभ, नृत्य से बांधा समा

विज्ञापन
एमडीयू में रंग बहार कार्यक्रम के तहत फूलों के बीच छात्राएं। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में बुधवार को रंग महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन रंग बहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने सेल्फी प्रतियोगिता, रील मेकिंग, नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर समा बांध दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कैडेट कोर के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि एमडीयू के रंग बहार में फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन। रंग-बिरंगे फूलों से कैंपस गुलजार हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का प्रहरी बनने का आह्वान किया। एमडीयू विद्यार्थी मुस्कान और नितिन ने शानदार हरियाणवी नृत्य से झूमने पर मजबूर कर दिया। मेजर जनरल चीमा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को सीखने का बेहतरीन अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित, अच्छा नागरिक बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षण का माहौल प्रदान करना है। रंग महोत्सव के विविध सृजनात्मक इवेंट्स से विद्यार्थियों को सीखने का मौका मिलता है और उनमें नेतृत्व कौशल विकसित होता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि फूल हमारे जीवन में खुशियों का संचार करता है। उन्होंने कहा कि रंग बहार इवेंट अमन-चैन, शांति-सद्भाव-समरसता का संदेश देता है। उद्घाटन समारोह आयोजन में समन्वयन निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी ने किया। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर हरदीप सिंह बर्न और रोज सोसाइटी एनसीआर राहुल कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें