जिला विकास भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सामने वकील आजाद अत्री व मोनू अत्री को पुलिस द्वारा बाहर निकालने के विरोध में शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रहेगा। जिला बार प्रधान लोकेंद्र फोगाट उर्फ जोजो ने इसके लिए वीरवार शाम को पत्र जारी कर दिया।
बार प्रधान का कहना है कि एडवोकेट आजाद अत्री व मोनू अत्री अपनी मांग लेकर सीएम के सामने गए थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। उल्टा पुलिस ने बाहर निकाल दिया। दोनों जिला बार के सदस्य हैं। ऐसे में इस तरह के व्यवहार को सहन नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में वकील शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखेंगे।
वैश्य संस्था की कार्यकारिणी सम्मानित
उधर, जिला बार में वकीलों ने वैश्य संस्था के प्रधान नवीन जैन, महासचिव राजेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष चंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष दीपक जिंदल व संयुक्त सचिव संजय गर्ग और जैन सभा के अध्यक्ष दीपक जैन को सम्मानित किया। साथ में विनय जैन, राजेश नवल भी मौजूद रहे। मौके पर बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने कहा कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में वैश्य संस्था विकास की डगर पर आगे बढ़ेगी।