फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवती से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की सूर्या कॉलोनी के एक महिला को झांसा देकर जहां बैंक के बाहर से युवक 70 हजार रुपये की ठगी करके ले गया, जबकि बहुअकबरपुर की एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक 40 हजार रुपये निकाल कर ले गया। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हिसार बाईपास स्थित सूर्या कालोनी निवासी शिमला सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 15 जून को वह पंजाब नेशनल बैंक में पैसे निकलवाने के लिए गई थी। पैसे लेकर बाहर निकली तो एक युवक मिला। वह उससे बातें करने लगा। बहाने से उससे पैसे लेकर एक रुमाल में बांधकर वापस ले दिए। जब उसने रुमाल खोलकर देखा तो पैसों की जगह कागज के टुकड़े मिले। वहीं, बहुअकबरपुर निवासी वंदना ने उसकी मां के नाम से एसबीआई में खाता है। वह भिवानी चुंगी स्थित एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गई थी। वहां एक युवक मिला, जिसने सिर पर टोपी पहन रखी थी। वह पैसे निकलवाने लगी तो पैसे नहीं निकले। सहायता के नाम पर युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें