फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के नाम जमीन करने के लिए दबाव बनाया तो जीजा ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सांपला खंड के गांव कुलताना में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसका साला व साले का ताऊ जमीन युवक की पत्नी के नाम कराने का दबाव बना रहे थे। न कराने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुलताना गांव निवासी मूर्ति देवी ने दी शिकायत में बताया कि उसके दो लड़के व तीन लड़कियां थी। बड़े लड़के कुलविंद्र का 12 साल पहले देहांत हो गया था। जबकि छोटे बेटे योगेंद्र की शादी 18-20 साल पहले गांधरा गांव में हुई थी। शादी के बाद से उसके बेटे को पत्नी तंग करता थी। किसी न किसी बात पर झगड़ा करती रहती थी। 26 अप्रैल को उसका साला अपने ताऊ के साथ आया। उसके बेटे के साथ मारपीट की व धमकी दी। बोला, जमीन उसकी बहन के नाम करवा, नहीं तो पुलिस कार्रवाई करवाएंगे। इतना कहकर पुलिस बुला ली। इसके बाद उसका बेटा घर से चला गया। जाते-जाते कह रहा था कि झूठे केस में जेल नहीं जाऊंगा। घर से गेहूं में डालने वाली सल्फास की गोलियां ले गया। बुधवार सुबह 11 बजे उसके लड़के ने अपने आप को अपमानित महसूस करते हुए गोलियां खा ली। वह अपने बेटे केे लेकर पीजीआई जा रही थी तो बहू ने साथ जाने से इनकार कर दिया। वह खुद ही उसे पीजीआई ले गई, जहां रात सवा आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। उसके बेटे की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें